प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वर्ष 2026 में 15 अक्तूबर तक उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में 706 बच्चों को सुरक्षित बचाकर संरक्षण प्रदान किया। 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अकेले, बिछड़े हुए या सहायता की जरूरत वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित किया गया। इसमें प्रयागराज मंडल सबसे आगे रहा। यहां 450 बच्चों को सहायता दी गई। वहीं, झांसी मंडल में 189 और आगरा मंडल में 67 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मां की डांट से भागा नाबालिग, सेंट्रल पर उतारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...