गया, जुलाई 14 -- आरपीएफ ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत कार्रवाई करते हुए गया जंक्शन से रास्ता भटके तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर चाइल्ड हेल्प डेस्क के सुपुर्द कर दिया। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक-बी के दिल्ली छोर पर तीन बच्चे अकेले और घबराए हुए मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे नवादा जिले के रहने वाले हैं और घर से घूमने निकले थे, लेकिन रास्ता भटककर गया जंक्शन पहुंच गए। आरपीएफ टीम बच्चों को पोस्ट लेकर आई, जहां उन्हें बिस्कुट और पीने का पानी दिया गया। इसके बाद चाइल्ड हेल्प डेस्क को सूचना दी गई। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद तीनों बच्चों को सकुशल चाइल्ड हेल्प डेस्क के प्रतिनिधियों के सुप...