चंदौली, अप्रैल 4 -- चंदौली। ऑपरेशन दहन के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को न्यायालय के आदेश पर जिले के विभिन्न थानों में पंजीकृत कुल 40 मुकदमों से संबंधित बरामद 528.172 किलोग्राम गांजा को नष्ट किया गया। एसपी आकाश पटेल के निर्देशन में विनष्टीकरण की प्रक्रिया पर्यावरण मानकों का ध्यान रखते हुए मुगलसराय थाने के औद्योगिक नगर चौकी स्थित एक प्लाई फैक्ट्री के एंसीलेटर (भट्ठी) में जलाकर पूर्ण की गई। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर, क्षेत्राधिकारी लाइन कृष्ण मुरारी शर्मा सहित संबंधित थानों के थाना प्रभारी एवं विधिक कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.