ऑपरेशन दहन में 5.31 करोड़ के मादक पदार्थों को किया नष्ट
इटावा औरैया, जून 19 -- इटावा। ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ 31 लाख 97 हजार रुपये कीमत के 1772 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट कराया।
कार्रवाई की प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में यह कार्रवाई कानपुर देहात स्थित अधिकृत इंसीनेरेटर प्लांट में सुरक्षा मानकों और पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एक मार्च से चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन अभियान में एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न थानों में दर्ज सात मामलों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों का विधिक निस्तारण किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 924.48 किलोग्राम गांजा, 0.60 किलोग्राम चरस, 846.50 किलोग्राम डोडा और 0.21 किलोग्राम अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों की जानकारी पुलिस के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.