प्रयागराज, जुलाई 19 -- पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' के तहत 24 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को नष्ट कर दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 22 हजार रुपये बताई गई है। गंगानगर जोन के बहरिया थाना पुलिस और नारकोटिक्स टास्क फोर्स की ओर से पूर्व में बरामद किए गए गांजा को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जला दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और तस्करों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...