ऑपरेशन दहन के तहत 18.55 करोड़ रुपये के नशे का सामान कराया नष्ट
संभल, जून 17 -- नशा मुक्त समाज के संकल्प को मजबूत करते हुए पुलिस ने बुधवार को ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बुधवार को जनपद के पांच थानों में दर्ज 20 अभियोगों से बरामद 12,343.74 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 18 करोड़ 54 लाख 98 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। थाना बहजोई, हयातनगर, कैलादेवी, बनियाठेर और जीआरपी चन्दौसी से संबंधित मामलों में बरामद डोडा, चरस, नशीला पाउडर एवं नशीली गोलियों को न्यायालय के आदेशानुसार नष्ट किया गया। विनिष्टीकरण की प्रक्रिया बबराला स्थित पुनः चक्रण प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से पूरी की गई। पर्यावरणीय मानकों और सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.