कौशाम्बी, मार्च 16 -- दोआबा के थानों में महीनों से रखे मादक पदार्थ जल्द ही दहन कर दिए जाएंगे। इसके लिए डीजीपी के आदेश पर जिले की पुलिस ने भी ऑपरेशन दहन की शुरुआत कर दी है। मंझनपुर डीएसपी ने सोमवार को पुलिस ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभागार में इसको लेकर बैठक की। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अल्टीमेटम दिया कि मनमानी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंझनपुर सर्किल के डीएसपी शिवांक सिंह ने बताया कि ऑपरेशन दहन का उद्देश्य ही थानों के मालखानों में रखे मादक पदार्थों को समयबद्ध तरीके से दहन कराना है। कार्रवाई करते हुए जिले की पुलिस ने भी गांजा, अफीम, चरस, डायजापाम की गोलियां आदि बरामद करने का काम किया है। यह मादक पदार्थ महीनों से मालखानों में रखे हैं। इनको नष्ट करने के लिए थानों के मालखाना मुंशियों और कोर्ट मुहर्रिरों के साथ बैठक की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.