झांसी, अप्रैल 30 -- झांसी, संवाददाता। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थानों में दर्ज 60 मामलों से जुड़े 942.17 किलोग्राम मादक पदार्थ को नष्ट कर दिया गया। जब्त किए गए इस माल की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 71 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है।

मादक पदार्थों का विनष्टीकरण मादक पदार्थों का विनष्टीकरण यूपीएसआईडीसी के ग्रोथ सेंटर बिजौली स्थित मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी परिसर में किया गया। पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में संपन्न हुई। कमेटी की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने की। उनके साथ पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधि...