ऑपरेशन दहन, 2.27 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ नष्ट
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में दर्ज 40 मुकदमों से संबंधित करीब 2.27 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों का विधिक निस्तारण कराया है एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने ये कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 23 जून को सीतापुर जिले के माहोली स्थित स्टार पोलोटेक कॉमन बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी में इंसीनेरेटर मशीन के माध्यम से पर्यावरणीय व विधिक मानकों का पालन करते हुए कुल 24.913 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 9.84 किलोग्राम गांजा, 10.060 किलोग्राम डोडा चूर्ण, 3 किलोग्राम चरस, 110 ग्राम अफीम, 101 ग्राम स्मैक और 1.802 किलोग्राम नशीला पाउडर व नशीली गोलियां शामिल हैं। यह कार्रवाई नोडल नारकोटिक्स सेल एएसपी पश्चिमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.