ऑपरेशन थियेटर के निकट सीलिंग से टपकर रहा पानी, संक्रमण की आशंका
भागलपुर, जुलाई 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर के सदर अस्पताल परिसर में 22.83 करोड़ की लागत से बना नवनिर्मित मॉडल अस्पताल में उद्घाटन हुए दो वर्ष भी पूरे नहीं हुए हैं, इधर बारिश के दौरान अस्पताल परिसर का सीलिंग से कई जगह पानी टपकने लगा है। सितंबर 2024 में अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के बाहर सीलिंग में पानी की बूंदे जम रही है। जबकि ऑपरेशन थियेटर में नमी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका रहती है, इससे मरीजों की हालत और बिगड़ सकती है। अस्पताल की इस स्थिति पर जिम्मेदार स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं। मामले को स्वास्थ्य विभाग पटना मुख्यालय के पाले में डालकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि इस अस्पताल का निर्माण बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) ने कराया है। इसके मेंटेनें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.