कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कानपुर देहात में सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाने का पेटी कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बाबूपुरवा के बाकरगंज चार रोड निवासी तारिक रजा के मुताबिक वर्ष 2025 में घर के पास आयोजित समारोह में लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में रहने वाले विवेक कुमार सिंह से मुलाकात हुई। विवेक ने चिनहट स्थित सोमवंशी इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड में खुद को मैनेजर और पार्टनर बताया। मई 2025 में शातिर ने बताया कि उसकी कंपनी को प्रदेश सरकार के ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कैमरे लगाने का टेंडर मिलने वाला है। उसने पेटी कॉन्ट्रैक्टर का काम दिलाने का भरोसा दिलाया। जिला पंचायत राज अधिकारी कानपुर देहात के नाम से जारी कंपनी का फर्जी वर्क ऑर्डर दिखाकर जाल में फंसा लिया। फिर जुलाई 20...