ऑपरेशन त्रिनेत्र : बछरायूं में लगे 24 सीसीटीवी कैमरे
अमरोहा, जुलाई 1 -- थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान व बकाबाद में 24 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। कैमरे गांव के प्रमुख मार्गों पर स्थापित किए गए हैं ताकि क्षेत्र की निगरानी मजबूत से हो सके व अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिले। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में समाजसेवी शेख चिरागउददीन व अन्य लोगों के सहयोग से यह कार्य कराया गया। थानाध्यक्ष ने सहयोग करने वाले नागरिकों को सम्मानित कर अन्य लोगों से भी अपने मोहल्लों और गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.