ऑपरेशन डिकॉय में 10 मनचले गिरफ्तार, कार समेत तीन वाहन सीज
मेरठ, जून 5 -- मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण में दौराला सर्किल क्षेत्र में चलाए गए विशेष ऑपरेशन डिकॉय के दौरान पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से छींटाकशी, अभद्र टिप्पणी तथा अशोभनीय व्यवहार करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान कार और दो बाइक को भी सीज किया गया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थान ने बताया कि थाना पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा तथा एंटी रोमियो टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में शराब के ठेकों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक क्षेत्रों में तैनात रहे। डिकॉय ऑपरेशन के दौरान महिलाओं के प्रति अशोभनीय व्यवहार करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर मौके पर ही दबोच लिया गया। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन डिकॉय में 10 मनचले गिरफ्तार, कार समेत तीन वाहन सीज पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में आयुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.