आगरा, दिसम्बर 13 -- कासगंज समेत आगरा जोन के सभी जनपदों में ऑपरेशन जागृति फेज-05 की शुरूआत शनिवार 14 दिसंबर से हो रही है। यह अभियान 23 दिसंबर तक चलेगा। इसके चलते एलोपमेन्ट केसों की रोकथाम संबंधी थीम पर बालक, बालिकाओं और उनके अभिभावकों व शिक्षकों को जागृत किया जाएगा। इसकी तैयारी की समीक्षा शनिवार को डीएम ने की। डीएम प्रणय सिंह ने यूनिसेफ के सहयोग से ऑपरेशन जागृति फेज-05 को लेकर सफल क्रियान्वयन के लिए दिशा निर्देश दिए गए। सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण को पूर्णमनोयोग से अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी दिगविजय प्रताप सिंह ने प्रशासनिक कर्मियों के प्रतिभाग की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की। आपको बता दें कि, एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.