कौशाम्बी, जून 12 -- महेवाघाट थाना पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बिजली तार चोरी की घटना का खुलासा करते हुए। पुलिस ने जिन दो आरोपितों को चोरी की तार के साथ गिरफ्तार किया वह पहले विभाग में संविदा पर लाइनमैन थे। आरोपियों के पास से चुराया गया तार, घटना में प्रयुक्त बोलेरो व अन्य सामान बरामद कर पुलिस ने शुक्रवार को चालान कर दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि भरसवां उपकेंद्र के जेई अंबिकेश कुमार ने छह मई 2026 को महेवाघाट थाने में आंधी-तूफान के दौरान गिरे बिजली के पोल से तीन सौ मीटर बिजली की तार और दो क्रॉस आर्म चोरी होने का मुकदमा कायम कराया था। पुलिस सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज के जरिए प्रकाश में आए चोरों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को महेवाघाट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह व उसकी टीम ने हिनौता नहर पुलिया के पास से दिलीप कुमार और ...