ऑपरेशन क्लीन के तहत 2.50 लाख की अवैध शराब नष्ट
चंदौली, जून 29 -- चंदौली। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली आकाश पटेल के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत अवैध एवं मुकदमाती माल के विनष्टीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मुगलसराय कोतवाली ने कुल 15 अभियोगों से संबंधित 236.750 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब को नष्ट कराया। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षकअनंत चन्द्रशेखर एवं सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह की देखरेख में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदौली के आदेश के अनुपालन में गठित टीम की मौजूदगी में शनिवार को शराब को नष्ट कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई तथा मानकों के अनुरूप जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवैध शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान सहायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.