ऑपरेशन क्लीन के तहत शामली पुलिस ने विस्फोटक उपकरणों का किया नष्ट
शामली, अप्रैल 24 -- शामली। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत शहर कोतवाली पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम से संबंधित सामग्री का विधिवत नष्ट किया। गुरूवार को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर एसपी एनपी सिंह के निर्देशन में सीओ जितेन्द्र सिंह, अभियोजन अधिकारी उतेश कुमार जौहरी, प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा और न्यायालय के कार्यालय लिपिक हरिनन्दन सिंह की उपस्थिति में दो अभियोगों से संबंधित विस्फोटक सामग्री को नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में संबंधित मालखाने में रखी विस्फोटक सामग्री को निकालकर, नमूने लेकर, जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर उसमें डाला गया और पानी डालकर दबा दिया गया ताकि वह पूरी तरह से नष्ट हो जाएं। यह भी पढ़ें- डिजिटल मालखाने का एसपी ने किया शुभारंभ विनिष्टीकरण किए गए विस्फोटक उपकरणों में राजन ग्राउड चक्कर नील पैक 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.