ऑपरेशन क्रैकडाउन में 63 पर कार्रवाई
हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी। डीजीपी दीपम सेठ के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत नैनीताल पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अब तक तीन दिनों में 63 संदिग्धों पर कार्रवाई की है। जबकि सैकड़ों लोगों के सत्यापन किए हैं। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 726 लोगों के सत्यापन, 63 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। 28 हजार रुपये चालान से वूसले गए हैं। ऑपरेशन में एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अमित सैनी, कोतवाल विजय मेहता, चौकी प्रभारी टीपीनगर मनोज कुमार, एसएसआई बीएस मेहता, एसआई रविंद्र राणा, आरती सचदेवा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.