नोएडा, फरवरी 19 -- जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगा मरीज के परिजनों ने 20 हजार रुपये मांगे नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर 32 हजार रुपये लेने का डॉक्टरों पर आरोप लगा है। मरीज के परिजनों ने 20 हजार रुपये और मांगने के आरोप लगाए हैं, लेकिन यह राशि नहीं दी गई है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई है। परिजनों ने मामले की शिकायत जिला अस्पताल की सीएमएस, सीएमओ और जिलाधिकारी से भी की है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रबंधक कासगंज निवासी इंद्रजीत कुमार सिंह ने बताया कि उनके ससुर गणेश सिंह 10 फरवरी को सीढ़ियों से गिर गए। उसी दिन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच रिपोर्ट सत्यापित करने के बाद ऑपरेशन से संबंधित प्रक्रिया बताई गई। 17 फरवरी को ऑपरेशन करने की बात कही गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.