ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, अस्पताल में शव रखकर हंगामा
शामली, जून 19 -- शामली। शहर के दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद युवक की हालत बिगड़ गई। नौ दिन बाद पानीपत के अस्पताल में युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुस्साए परिजन शव लेकर शामली के अस्पताल में पहुंचे और हंगामा कर दिया। उन्होंने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। चिकित्सकों से हाथापाई भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान निवासी 29 वर्षीय रोहित पुत्र राकेश को गत 9 जून को पित्त की थैली के ऑपरेशन के लिए शामली के अंसार नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। चिकित्सक ने ऑपरेशन के बाद अगले दिन युवक को छुटटी दे दी। घर जाने के बाद युवक की हालत बिगडने पर परिजनों ने 12 जून को उसे दोबारा हॉस्पिटल में दिखाया। चिकित्सक ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.