जौनपुर, मार्च 8 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित सुरीश गांव में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार की रात में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल के लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शनिवार की भोर में हंगामा कर दिया। नारेबाजी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया। सीओ और एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के दिपाईपुर गांव निवासी 32 वर्षीय रेखा पत्नी यशपाल बिंद की तबियत शुक्रवार को खराब हो गई। महिला को सुल्तानपुर रोड के सुरीश गांव स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। आरोप है कि यहां से महिला को दूसरी शाखा बड़ागांव स्थित भेज दिया गया। महिला के भतीजे अजय कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने बच्चेदानी का ऑपरेशन कर जान बचाने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.