ऑपरेशन के बाद महिला की मौत
अलीगढ़, जून 25 -- अतरौली, संवाददाता। रामघाट रोड स्थित मां शीतला हॉस्पिटल में पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन के बाद 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल संचालकों पर इलाज में लापरवाही और समय पर रेफर न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। गांव जखेरा निवासी राजू की 36 वर्षीय पत्नी लज्जावती को 15 दिन पहले पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन के लिए मां शीतला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला का पेट फूल गया और तबीयत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उसे रेफर नहीं किया। यह भी पढ़ें- युवती की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन जबरन उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान आज सुबह करीब 4 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.