पूर्णिया, मई 28 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत स्थित एक निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक महिला बिमला देवी की पुत्री वीणा कुमारी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना में लाइफ केयर हॉस्पिटल के चार चिकित्सकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में डॉ. पूजा रानी, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. अभिषेक कुमार एवं डॉ. अनवर आलम को नामजद आरोपी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल सीज भवानीपुर थाना में इस संबंध में कांड संख्या 123/26 दर्ज कर लिया गया है। आवेदन में ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और बाद में पूर्णिया में इलाज ...