ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, रेफर कर दी लाश
कौशाम्बी, जून 19 -- मंझनपुर क्षेत्र के कोतारी पश्चिम गांव स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन किए जाने के बाद मौत हो गई। इल्जाम है कि डॉक्टरों ने उसकी लाश रेफर कर दी। हॉस्पिटल का स्टाफ खुद लाश लेकर प्रयागराज के प्राइवेट अस्पताल तक गया और वहां से भाग निकला। घटना से नाराज परिजनों ने शुक्रवार की अल सुबह हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। सीएमओ ने हॉस्पिटल सील करा दिया है। साथ ही नोटिस भी जारी कर दी है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के सुरसेना निवासी लवकेश कुमार ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी की तबीयत ठीक नहीं रहती थी। 11 जून को सास-ससुर ने कोतारी पश्चिम स्थित न्यू प्रीती हॉस्पिटल एंड पैथलॉजी सेंटर में भर्ती कराया। उसी रोज डॉक्टरों ने बच्चेदानी का ऑपरेशन किया। पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.