छपरा, मई 20 -- दाउदपुर (मांझी)। मांझी थाना क्षेत्र के अरियांव रोड ताजपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला मरीज की मौत हो गई। घटना मंगलवार की बताई जाती है। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही एवं अनावश्यक खर्च कराने का आरोप लगाया है। मृतका दाउदपुर थाना क्षेत्र के लगुनी टोला गांव निवासी बुधन यादव की पत्नी मीना देवी बताई जाती हैं।

घटना का विवरण सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के अनुसार पेट दर्द की शिकायत होने पर मीना देवी को इलाज के लिए ताजपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने पथरी का ऑपरेशन करने की सलाह दी तथा ऑपरेशन के नाम पर करीब 22 हजार रुपये जमा कराए गए। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे छपरा रेफर किया गया, लेकिन रास...