मुंगेर, मई 23 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। स्थानीय सुरिंस हॉस्पिटल में गॉलब्लैडर (पित्त की थैली) के ऑपरेशन के बाद एक महिला मरीज की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान श्यामपुर (आईटीसी के पास) निवासी महारानी देवी (38 वर्ष) के रूप में की गई है। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी, जो बाद में शांत हो गई। ​अस्पताल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मरीज का गॉलब्लैडर का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के दौरान पित्त की थैली के नेक (गर्दन) के पास 'केवर्नस हिमेंजियोमा' नामक एक अत्यंत दुर्लभ बीमारी पाई गई, जिस पर फैट फैला हुआ था। डॉ. सिंह के अनुसार, जैसे ही फैट को हटाने के लिए पहला कट लगाया गया, वहां से अत्यधिक ब्लीडिंग (रक्तस्राव) शुरू हो गई।

37 साल के करियर का पहला मा...