लखीमपुरखीरी, मई 19 -- शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। मामले की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। भीरा थाने के गांव दरियाबाद निवासी ब्रह्मादीन की पत्नी गीता देवी को करीब आठ दिन पहले जिला अस्पताल रोड के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी बड़ी मम्मी गीता का कुल्हा टूट गया था। अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने आपरेशन के बाद आराम मिलने की बात कही थी। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा सोमवार को महिला की कमर का ऑपरेशन हुआ। आपरेशन तक तो सब ठीक था। लेकिन ओटी के निकलने के बाद महिला को कुछ परेशानी होने लगी। इ...