ऑपरेशन के बाद मजदूर की मौत, शव रखकर किया हंगामा
फिरोजाबाद, मई 25 -- थाना टूंडला के राजा का ताल अली नगर कैंजरा स्थित एक निजी अस्पताल में हार्निया का ऑपरेशन होने के बाद मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया तो चिकित्सक स्टाफ सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर टूंडला सीओ और इलाका पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लाइनपार थाना क्षेत्र के नगला गुमान निवासी 33 वर्षीय उमेश कुमार उर्फ कन्हैया पुत्र रामनाथ सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह हार्निया से पीड़ित था। 20 मई को राजा का ताल अली नगर कैंजरा स्थित एमएस अस्पताल में उसका ऑपरेशन हुआ था। रविवार देर शाम चिकित्सक ने उसकी छुट्टी कर दी। परिजन उसे घर लेकर पहुंचे तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। यह देखकर परिजन उसे वापस अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.