ऑपरेशन के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, उपचार के दौरान मौत
आगरा, मई 14 -- सहावर क्षेत्र के गूदरागंज गांव की एक प्रसूता की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौट आए। परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक सहावर के गांव गूदरागंज निवासी प्रियंका पत्नी शिव कुमार का गत 10 मई को कासगंज के सोरों रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में सिजेरियन प्रसव हुआ था। इस दौरान प्रियंका ने एक नवजात को जन्म दिया। प्रसव के दो दिन बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन प्रसूता को बेहतर उपचार के लिए आगरा ले गए। आगरा में उपचार के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजन विलाप करते हुए शव लेकर गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.