ऑपरेशन के बाद नवजात बदलने का आरोप, आईजी से शिकायत
गोंडा, जून 1 -- गोण्डा, संवाददाता। जिला महिला चिकित्सालय में नवजात शिशु को बदलकर लड़के की जगह लड़की देने का आरोप सामने आया है। मामले में प्रसूता के परिजनों ने आईजी को शिकायत कर चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने के साथ ही लड़का वापस दिलाए जाने की मांग की है। बताया जाता है कि बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गनेसपुर निगोहा निवासी सुनीता देवी पत्नी कुन्नन को 27 मई को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला महिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती के बाद चिकित्सकों ने सामान्य प्रसव की संभावना जताई थी, लेकिन बाद में ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।शिकायत में कहा गया है कि ऑपरेशन के बाद अस्पताल स्टाफ ने प्रसूता को एक नवजात को दिखाया और बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.