ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा
प्रयागराज, जुलाई 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। होलागढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला और उसके नवजात बच्चे की इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना से नाराज महिला के परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि अस्पताल में बिना पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ व्यवस्था के ऑपरेशन किया गया। मृतका के पति ने अस्पताल संचालक, संबंधित चिकित्सकों और आशा कार्यकत्री के खिलाफ सोरांव पुलिस को तहरीर दी है।मुकुंदपुर निवासी आशीष मौर्या की तहरीर के अनुसार, उसकी गर्भवती पत्नी 24 वर्षीय खुशबू मौर्या को क्षेत्रीय आशा कार्यकत्री 27 जुलाई को इलाज के लिए होलागढ़ मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले गई थी। आरोप है कि अस्पताल में खुशबू की हालत गंभीर बताकर तत्काल ऑपरेशन और इसके लिए 50 हजार रुपये की व्यवस्था करने को कहा गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.