बरेली, अप्रैल 30 -- कोहाड़ापीर स्थित क्लीनिक के संचालक डॉक्टर पर युवक ने आंख का गलत आपरेशन करने का आरोप लगाया है। उसने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है कि डॉक्टर ने 30 हजार रुपये लेकर उसका आपरेशन किया और गलत लेंस डाल दिया। इससे उसकी आंख की रोशनी चली गई है और संक्रमण के चलते ग्लूकोमा जैसी बीमारी होने का खतरा है। सीएमओ ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है। सिरौली के मोहल्ला सराय में रहने वाले मोहम्मद जीशान ने बताया कि उसने अपनी आंख की जांच कोहाड़ापीर स्थित क्लीनिक पर कराई थी। वहां डॉक्टर ने बताया कि उनकी आंखों की रोशनी थोड़ी कम हो गई है। यह भी पढ़ें- बंगाली डाक्टर ने पाइल्स का किया आपरेशन युवक की हालत गंभीर जीशान का आरोप है कि डॉक्टर ने केवल पैसे ऐंठने की नीयत से उन्हें झूठ बोला कि दाहिनी आंख में लेंस डालना पड़ेगा। उससे 30 हजार रुपये ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.