कानपुर, अप्रैल 26 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 17 वर्षीय किशोरी सानिया की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। फतेहपुर के बिंदकी निवासी सानिया की आंतों में संक्रमण था। कुछ दिनों पहले उसे सीसामऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को उसे कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उसका ऑपरेशन किया गया। रविवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। यह भी पढ़ें- बिजनौर: गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों का हंगामा कल्याणपुर इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि अभी तक कोई भी तहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.