बलिया, मार्च 28 -- सुखपुरा, संवाददाता। क्षेत्र के जीराबस्ती स्थित आकाश नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अस्पताल संचालक डॉ. हेमंत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामला क्षेत्र के सुल्तानुपर निवासी उमेश राजभर की पत्नी कुसुम की मौत से जुड़ा है। बुधवार को उसे प्रसव पीड़ा होने पर स्थानीय आशा के कहने पर परिजनों ने जीराबस्ती स्थित आकाश नर्सिंग होम में भर्ती कराया। अगले दिन चिकित्सक ने गर्भवती की हालत नाजुक बताते हुए तीस हजार रुपए लेकर ऑपरेशन से प्रसव करा दिया।आरोप है कि प्रसव के दौरान ही प्रसूता की मौत हो गई। इसके बावजूद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया। जबकि पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.