ऑपरेशन के दूसरे दिन कैंसर मरीज ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, मौत
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सुंदरपुर स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में सोमवार देर रात एक कैंसर मरीज ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मरीज का एक दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था और वह वार्ड नंबर-4 में भर्ती था। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर चितईपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भिजवाया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र स्थित मोहजम्मा गांव निवासी रामेश्वर कुमार, पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। वह कैंसर के इलाज के लिए संस्थान में भर्ती था। यह भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित ने अस्पताल से कूद कर दी जान अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उसका ऑपरेशन एक दिन पहले हुआ था और चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.