हरिद्वार, दिसम्बर 27 -- साधु के वेश में लोगों को भ्रमित करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत दो कोतवाली और दो थानों की पुलिस ने 105 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार और ज्वालापुर कोतवाली के साथ-साथ बहादराबाद और श्यामपुर थाना पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र से सबसे अधिक 57 कालनेमि गिरफ्तार किए गए। जबकि ज्वालापुर से 33, बहादराबाद से नौ और श्यामपुर से छह ढोंगी पकड़े गए। यह सभी आरोपी तंत्र-मंत्र और जादू-टोने का प्रदर्शन कर राहगीरों और पर्यटकों को रोककर भीड़ एकत्र कर रहे थे। पुलिस ने सबके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.