गौरीगंज, मई 8 -- अमेठी। संवाददाता डीएम संजय चौहान ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा विभाग की योजनाओं से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान बीएसए संजय तिवारी द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में 19 बिंदुओं पर किए गए कार्यों की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान कई विद्यालयों में विद्युतीकरण, बाउंड्रीवॉल एवं फर्नीचर की कमी सामने आने पर डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता का फर्नीचर उपलब्ध कराया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्या...