गोरखपुर, सितम्बर 30 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बस बॉडी कोड के मानकों की अनदेखी कर संचालित बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने मंगलवार को भगवानपुर टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाया। ऑपरेशन कवच-2 के तहत हुई कार्रवाई में मानकों के विपरीत संचालित सात बसों का चालान किया गया, जबकि एक बस को जब्त कर दिया गया। एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें बसों की बॉडी के साथ जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। बस संचालकों को फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत सभी जरूरी प्रपत्र पूरे रखने के निर्देश दिए गए।बस बॉडी कोड के मानकों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- अब एक्सप्रेस-वे पर दौड़ने वाली बसों पर कसेगा शिकंजा उन्होंने बस संचालकों से मानक पूरे करने के बाद ही बसों का संचालन करन...