प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- एसआरएन अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सक ने एक महिला का ऑपरेशन करने के बाद पेट में ही कॉटन का स्पंज छोड़ दिया। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़ित महिला की प्राइवेट अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन कराकर कॉटन निकालने के बाद जान बच सकी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर कोतवाली थाना पुलिस ने डेढ़ साल बाद 10 नवंबर को महिला चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। प्रतापगढ़ जिले की जमेठी कुंडा निवासी सज्जन प्रजापति की पत्नी रन्नो प्रजापति की एफआईआर के अनुसार, आठ मार्च 2024 को एसआरएन अस्पताल में प्रसव पीड़ा होने पर ऑपरेशन हुआ था। लेकिन, गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। अस्पताल में ही 15 मार्च तक ऑपरेशन करने वाली महिला चिकित्सक की देखरेख में रही। ऑपरेशन के बाद भी पेट में लगातार दर्द होता रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.