हरदोई, जुलाई 1 -- हरदोई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत हरदोई पुलिस और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी से जून 2026 में उल्लेखनीय सफलता मिली। जून के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से संबंधित 32 अभियोगों में सुनवाई पूरी होने पर न्यायालय ने 42 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए विवेचना और अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...