ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 36 अभियुक्तों को सजा
हरदोई, जून 1 -- हरदोई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जून माह में 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत हरदोई पुलिस और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी का असर मई 2026 में देखने को मिला। माह के दौरान विभिन्न मामलों से जुड़े 30 अभियोगों में सुनवाई पूरी होने पर न्यायालय ने 36 अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मजबूत साक्ष्य संकलन, समयबद्ध विवेचना और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के कारण मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित हुई। अभियान का उद्देश्य अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाकर कानून व्यवस्था को मजबूत करना और पीड़ितों को न्याय दिलाना है। पुलिस ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.