शाहजहांपुर, दिसम्बर 13 -- शाहजहांपुर। जनपद में ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पुलिस ने गंभीर अपराधों पर निर्णायक कार्रवाई कराई। एक जनवरी से 10 दिसंबर तक 251 अभियुक्तों को मृत्युदंड, आजीवन कारावास, 20 वर्ष तथा 10 वर्ष तक की सजा दिलाई है। इस अवधि में कुल 95 लाख 89 हजार 700 रुपये का अर्थदंड भी कराया गया। जिले के कई महत्वपूर्ण और चर्चित मामलों में अदालतों ने कठोर सजा सुनाई। जैतीपुर में 2007 की हत्या के मामले में अभियुक्त जय सिंह और जानकी को आजीवन कारावास के साथ 40 हजार रुपये अर्थदंड दिया गया। वहीं जलालाबाद में 2019 की नाबालिग से रेप और पाक्सो एक्ट के मामले में अभियुक्त रामू और नरवीर को 20 वर्ष का कारावास और एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। कांट क्षेत्र में सात वर्षीय नाबालिग से रेप, हत्या और उसकी छोटी बहन को मारने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को अदाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.