ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत गैंगस्टर के आरोपी को 2 साल 4 माह की जेल
संभल, अगस्त 26 -- अपराधियों को सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते गैंगस्टर एक्ट के दोषी सलमान निवासी सादक सराय को न्यायालय स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट, चन्दौसी ने दो वर्ष चार माह 24 दिन के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी करते हुए साक्ष्यों और दस्तावेजों को मजबूती से न्यायालय के समक्ष रखा। इसके परिणामस्वरूप न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। ऑपरेशन कन्विक्शन का उद्देश्य गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को न्यायालय के माध्यम से अधिकतम सजा दिलाना है। इसके लिए मुकदमों की प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों को मजबूती से प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.