मेरठ, अप्रैल 19 -- अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मेरठ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मेडिकल और थाना कंकरखेड़ा पुलिस की प्रभावी व सशक्त पैरवी के चलते अदालत ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। थाना मेडिकल क्षेत्र में वर्ष 2017 में दर्ज लूट के मामले में अभियुक्त अरुण उर्फ अज्जू पुत्र अनिल निवासी फतेहउल्लापुर, थाना लिसाड़ी गेट को न्यायालय ने दोषी पाया। वादी प्रमोद कुमार की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोपी पर ई-रिक्शा लूटने का आरोप था। 18 अप्रैल को आरोपी को 4 वर्ष के कारावास के साथ Rs.5000 के अर्थदंड से दंडित किया। यह भी पढ़ें- थाने पर नामित अधिकारी विचाराधीन केस में कराएंगे प्रभावी पैरवी वहीं, थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में वर्ष 2025 में महिला के गले से सोने की चेन छीनने के प्रयास के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.