मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में पुलिस, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा न्यायालय में की गई प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप आठ आरोपियों को कोर्ट ने सजा सुनाई है।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चोरी व आर्म्स एक्ट के आरोपी तस्लीम निवासी तकियावाली गली थाना खालापार को तीन साल की सजा व पांच हजार का अर्थदंड लगाया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में शहर में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शाहपुर थाने पर दर्ज गोकशी के मामले में आरोपी ताहिर निवासी गांव खतौला थाना शाहपुर को जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व 3050 रुपये का अर्थदंड लगाया। इसके अलावा शाहपुर थाने पर दर्ज गोकशी के मामले में आरोपी सोनू निवासी नई आबादी खालापार को जेल में बिताई गई ...