बिजनौर, मई 11 -- बिजनौर। शासन के चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बिजनौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए जनवरी 25 से अप्रैल तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने मजबूत विवेचना और सशक्त पैरवी के बल पर 72 अभियोगों में 74 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को सजा दिलाई है। पुलिस कार्यालय से जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मजबूत विवेचना और सशक्त पैरवी के बल पर 72 अभियोगों में 74 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को सजा दिलाई गई है। मामलों में 18 अभियुक्तों को कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सफलता समयबद्ध विवेचना, साक्ष्यों के प्रभावी संकलन और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी का परिणाम है। पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और पुराने मामलों में भी तेजी ...