मथुरा, मई 4 -- जनपद में यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट अभियान चलाया है। इसके तहत पुलिस टीम ने विभिन्न तिराहे, चौराहों पर सघन चेकिंग करते हुए काफी वाहनों के चालान कर समन शुल्क अधिरोपित किया। 115 वाहनों को सीज किया गया। इससे नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों को पालन न करने वालों के वाहनों का चालान, सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में एसपी यातायात राकेश कुमार तिवारी ने जिले भर में शनिवार से ऑपरेशन ऑल आउट अभियान चलाया है। यह भी पढ़ें- कन्नौज बॉर्डर पर सघन रात्रि चेकिंग, 65 वाहनों के चालान इसके तहत बिना नम्बर के, बिना नम्बर प्लेट के वाहन लेकर चलने वाले संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों के अलावा तीन स...