फरीदाबाद, मार्च 3 -- पलवल, संवाददाता। पलवल पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 25 मामलों में 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की शराब बरामद की गई। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी गई। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देशन में क्राइम यूनिट और थाना टीमों ने समन्वय के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब की सप्लाई चेन को तोड़ना और तस्करी पर रोक लगाना है। थाना कैंप पलवल की टीम ने जाटोला निवासी सुरेंद्र कुमार को पिकअप गाड़ी सहित पकड़ा। वाहन से 50 पेटी अंग्रेजी शराब और 6 पेटी बीयर बरामद हुई। इसे अब तक की सबसे बड़ी खेप बताया जा रहा है। थाना कैंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.