ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों का खोया सामान लौटाया
आगरा, अगस्त 10 -- आरपीएफ ऑपरेशन अमानत के तहत यात्रियों का खोया सामान सुरक्षित रूप से वापस कर रही है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि अप्रैल से जुलाई की अवधि में आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों से बरामद यात्रियों के लगभग 189 सामान सही पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया के बाद यात्रियों को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किए गए। सभी बरामद वस्तुओं का कुल अनुमानित मूल्य लगभग Rs.21 लाख रुपये से अधिक था। यात्रियों को आरपीएफ ने बैग, मोबाइल, लैपटॉप, पर्स, दस्तावेज आदि सौंपे। पीआरओ ने बताया कि ऑपरेशन अमानत का उद्देश्य यात्रियों को यह भरोसा दिलाना है कि रेलवे उनकी वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.