ऑपरेशनल कारणों से 23 को झूंसी तक ही जाएंगी चार ट्रेनें
वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। ऑपरेशनल कारणों से चार जोड़ी ट्रेनों का 23 अगस्त को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है। सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू, बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू, बलिया-प्रयागराज रामबाग सवारी गाड़ी और बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन झूंसी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेंगी। वहीं, प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू, प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू, प्रयागराज रामबाग-बलिया सवारी गाड़ी और प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू झूंसी स्टेशन से चलाई जाएंगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रामबाग स्टेशन का ट्रैक डूबा, झूंसी से ट्रेनों का संचालन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.